JULY 24 IN HISTORY: इस दिन की प्रमुख घटनाएँ और हस्तियाँ

JULY 24 IN HISTORY: हर दिन इतिहास के पन्नों में कोई न कोई महत्वपूर्ण घटना दर्ज होती है। 24 JULY का दिन भी कुछ ऐसा ही है, जब कई ऐतिहासिक घटनाएँ हुईं और महत्वपूर्ण हस्तियों का जन्म और निधन हुआ। चलिए, इस दिन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं और हस्तियों के बारे में जानते हैं।

14624319007_07647e523e_b JULY 24 IN HISTORY: इस दिन की प्रमुख घटनाएँ और हस्तियाँ
july 24 history

S Vijayalakshmi: भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर(july 24 history)

24 जुलाई भारतीय शतरंज खिलाड़ी एस. विजयलक्ष्मी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने 2000 में देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। 25 मार्च 1979 को जन्मी विजयलक्ष्मी ने छोटी उम्र में शतरंज के टूर्नामेंट जीतने शुरू कर दिए थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली विजयलक्ष्मी ने 1995 में इंटरनेशनल विमेन मास्टर टाइटल हासिल किया।

24 JULY की महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1758: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।
  • 1793: फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
  • 1830: चिली में दास प्रथा समाप्त कर दी गई।
  • 1870: अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1890: सोराबाजार इंग्लिश फुटबॉल टीम ईस्ट सरे को हराने वाली पहली भारतीय टीम बनी।
  • 1911: हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।
  • 1923: स्विट्जरलैंड में हुई संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
  • 1932: रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई।
  • 1935: ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया।
  • 1938: इंस्टेट कॉफी की खोज हुई।
  • 1941: उत्तर यूरोपीय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की।
  • 1944: 300 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए।
  • 1969: अपोलो-11 सफलता पूर्वक प्रशांत महासागर में उतरा।
  • 1977: चार दिवसीय लिबिया-मिश्र युद्ध हुआ।
  • 1982: जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।
  • 1989: भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया।
  • 1991: तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिए।
  • 1994: असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
  • 1999: अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ।
  • 2000: एस. विजयलक्ष्मी शतरंज के इतिहास में पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
  • 2002: यूरोपियन यूनियन ने यूएन जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का फैसला किया।
  • 2004: इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर खोले।
  • 2005: उत्तर और कोरिया ने कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने पर सहमति बनाई।
  • 2006: जुलेखा रिवेरा मेंडोजा, प्यूर्टो रिको की सुन्दरी, मिस यूनिवर्स चुनी गईं।
  • 2008: फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में रिसाव से 100 लोग घायल हो गए।

24 जुलाई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति

  • 1802: फ्रांसीसी लेखक एलेक्जेन्डर डयूमा का जन्म हुआ।
  • 1911: भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
  • 1924: उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म हुआ।
  • 1928: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का जन्म हुआ।
  • 1935: बारहवीं लोकसभा के सदस्य रामपाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
  • 1937: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।
  • 1945: बंगलोर स्थित ‘विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी का जन्म हुआ, जो कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है।
  • 1947: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का जन्म हुआ।
  • 1985: प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ।

24 जुलाई को हुए निधन

  • 1939: असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का निधन हुआ।
  • 1980: भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ।
  • 1980: अमेरिकी हास्य अभिनेता (पींक पैंथर) रिचर्ड हेनरी सेलस का निधन हुआ।
  • 2017: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल का निधन हुआ।

24 जुलाई का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं और व्यक्तियों के लिए यादगार है। यह दिन भारतीय शतरंज के इतिहास में खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन एस. विजयलक्ष्मी ने देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रचा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top